what i am मैं क्या हूं
Man is divine
That's the universal religion and faith
(no matter what clothes he wear)
I'm thou universe
I'm Brahm I'm Vishnu I'm Shiva
मैं ईश्वर के एक रूप को जिसमें सब कुछ समय है धारण करता हूं
मैं ही कर्म बन जाता हूं
मैं ही विच्छेद
मैं ही सब में हूं
और सब कुछ भी मैं
मैं अविनाशी हूं
मैं ही सत्य हूं
जो यह समझ कर आचरण करता है वह सब कुछ कर लेता है प्राप्त कर लेता है या प्राप्त करने की इच्छा को सहज ही त्याग कर लेता है
मेरा विस्तृत और लघु रूप ,मेरे दूसरे रूप जो तुम में हैं वो बनाते हैं
तुम्हारे विस्तृत और लघु रूप मेरे कारण बनते हैं
मेरा मोक्ष तुम हो
तुम्हारा मोक्ष मैं हूं
यही सत्य है यही समय बन जाता है यही काल बन जाता है जो मेरे रूप खुद से बनाता और त्याग कराता रहता है
सब कुछ मेरी और तुम्हारी इच्छा से बनता बदलता रहता है
ऐसा क्या है जो मैं बन नहीं सकता
ऐसा क्या है जो मैं पा नहीं सकता
ऐसा क्या है जो मैं धारण नहीं कर सकता
अपने अंदर झांक के देखो कि क्या मैं एक चमत्कार नहीं हूं
अचानक पैदा हुआ और अचानक औझल हुआ
कितने जन्मों का चक्र मेरे अंदर समाया है
Comments
Post a Comment